फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : युवक के साथ किशोरी ने गंगनहर में लगाई छलांग, बचाने के लिए कूदी छोटी बहन, युवक का शव बरामद

Tue, 08 Dec 2020 09:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

मोहम्मदपुर झाल पर खड़े होकर बातचीत करते-करते अचानक एक युवक और किशोरी ने एक साथ गंगनहर में छलांग लगा दी। बहन को डूबते देख पास में ही खड़ी किशोरी भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़ी और लापता हो गई।

विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने गंगनहर में छलांग लगाकर किसी तरह युवक को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर गोताखोरों की मदद से गंगनहर में किशोरियों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। किशोरियों को ढूंढने के लिए बीईजी रुड़की और एसडीआरएफ की बोट मंगाई गई।

पुलिस के अनुसार, नारसन क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय एक युवक गांव में ही एक पेपर मिल में काम करता था। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह गांव की दो सगी नाबालिग बहनों को साथ लेकर मोहम्मदपुर झाल पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि कुछ देर यहां युवक और किशोरी बातें करते रहे और छोटी बहन साइड में खड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

इसी बीच अचानक युवक और किशोरी ने पुल पर चढ़कर गंगनहर में छलांग लगा दी। किशोरी को डूबते देख छोटी बहन को कुछ नहीं सूझा तो बचाने के लिए वह भी नगर में कूद पड़ी। चीखपुकार सुनकर मौके पर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्हें बचाने के लिए कुछ युवकों ने भी नहर में छलांग लगा दी।

उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर तो निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। साथ ही गोताखोरों को बुलाकर किशोरियों की तलाश में गंगनहर में अभियान चलाया गया।

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बीईजी और एसडीआरएफ से भी बोट मंगाकर किशोरियों की तलाश जारी है। झाल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे है, जिनकी फुटेज की जांच की जा रही है। बताया गया है कि दोनों बहनें एक फैक्टरी में काम करती थीं। उन्होंने बताया कि किशोरी और युवक ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें