जेई पवन सक्सेना ने बताया कि टीम सरकारी निर्देशों के तहत बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी लेकिन कर्मचारियों के साथ अभद्रता और हाथापाई की गई। लाइनमैन अशरफ ने सुल्तानपुर पुलिस को तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और हाथापाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।