फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विधायक चैंपियन के दो पूर्व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 23 Jan 2021 12:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता के साथ उनके दो पूर्व कर्मचारियों ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने विधायक के पिता की तहरीर पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता नरेंद्र सिंह की लंढौरा में कई दुकानें हैं। करीब 20 साल से कस्बा निवासी अजय अग्रवाल और उसका भाई संजय अग्रवाल उनकी संपत्तियों की देखभाल कर रहे थे। विधायक के पिता ने आरोप लगाया कि दोनों काफी समय से किराये में गड़बड़ी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने कई लोगों को किराये पर दुकान देने के नाम पर करोड़ों का कमीशन लिया और उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। कुछ दिनों पहले जानकारी मिली तो उन्होंने हिसाब-किताब लगाया।

पता चला कि दो करोड़ 44 लाख 12 हजार रुपये का दोनों ने गबन किया है। उन्होंने दोनों से इस बारे में पूछा तो विधायक के सामने बताया कि वे अपनी रुड़की और अन्य जगहों की संपत्ति उनके नाम कर देंगे। आरोप है कि उन्होंने कोई संपत्ति उनके नाम नहीं की। दोनों भाई उल्टा उन्हें धमकी दे रहे हैं। मामले में चैंपियन के पिता कुंवर नरेंद्र सिंह की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय अग्रवाल और अजय अग्रवाल निवासी लंढौरा के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दस्तावेजों के साथ विधायक चैंपियन ने आरोपों को नकारा
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दस्तावेज दिखाते हुए दो भाइयों की ओर से लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों को नकार दिया है। विधायक का कहना है कि उनके राजनैतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए दोनों भाइयों समेत विरोधियों ने साजिश रची है। वायरल वीडियो में जो लो आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह बेबुनियाद हैं। साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें