वारदात को अंजाम देकर मां को मरी समझकर बेटा मौके से फरार हो गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला की हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से मामले की जानकारी जुटाई।
इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तांशीपुर गांव में बेटे ने अपनी मां संतलेश उम्र 50 का गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। फरार आरोपी को दबोचने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा