फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : देर रात स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल

Wed, 23 Sep 2020 02:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रुड़की में देर रात एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। उसे देहरादून के दून अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बाइक में अनुज कुमार 27 वर्ष पुत्र मेहन्दर निवासी ग्राम भोपा जिला मुजफ्फरनगर, सुनील कुमार 29 वर्ष पुत्र कृष्णपाल निवासी खतौली जिला मुजफ्फरनगर व कैलाश 32 वर्ष निवासी झांसी मध्यप्रदेश सवार थे।

तीनों औद्योगिक क्षेत्र में अलग-अलग फैक्टरियों में काम करते थे। तीनों एक बाइक पर सवार होकर रुड़की की ओर आ रहे थे। जहां रुड़की देहरादून हाईवे पर रायपुर चौक के पास रुड़की की ओर से आ रही स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अनुज कुमार और कैलाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनील कुमार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें देहरादून रेफर किया गया है।

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग वाहन को छोड़कर फरार गए। आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें