वाहन में मौजूद विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी, वह वाहन में ही गिर गया जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। हालांकि दो पुलिसकर्मियों को चोट आई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। घायल अवस्था में विनय त्यागी को लक्सर सीएचसी ले जाया गया।
वारदात की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद कड़ी सुरक्षा में घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पेशी पर लेकर आते समय जाम के दौरान हमलावरों ने आरोपी पर गोली चलाई है। आरोपी के खिलाफ 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
- शेखर चंद्र सुयाल पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण