फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: सटोरिये को पकड़ने गई पुलिस को लोगों ने घेरा, जमकर हुई धक्कामुक्की, वर्दी फाड़ने का भी किया प्रयास

Fri, 14 Apr 2023 07:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

परिजनों ने युवक को हिरासत मेंं लेने पर हंगामा कर दिया और पुलिस को घेर लिया। साथ ही युवक को जबरन छुड़ा लिया।
विज्ञापन
सटोरिये को पकड़ने गई पुलिस को लोगों ने घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में सटोरिये को पकड़ने की गई पुलिस टीम को लोगों ने घेर लिया और धक्कामुक्की की। साथ ही सटोरिये को जबरन छुड़ा लिया और हंगामा किया। साथ ही पुलिस की वर्दी फाड़ने और गाड़ी में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन


Dehradun: बर्थडे पार्टी के बाद छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, SOऔर SSI निलंबित

किसी तरह पुलिसकर्मी जान बचाकर निकले और जानकारी कोतवाली पहुंचकर दी। वहीं, एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलौर के मोहल्ला किला में पुलिस को बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली थी कि एक युवक सट्टा खिलाने का काम कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मोहल्ले में पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्दी फाड़ने का भी किया प्रयास

पुलिस युवक से पूछताछ कर रही थी। इस बीच परिजन और मोहल्ले लोग जमा हो गए। परिजनों ने युवक को हिरासत मेंं लेने पर हंगामा कर दिया और पुलिस को घेर लिया। साथ ही युवक को जबरन छुड़ा लिया। परिजनों और मोहल्ले के कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की कर दी। लोगों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया।

इसके अलावा वाहन को भी तोड़ने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मी मौके से चले गए और सूचना कोतवाली पुलिस को दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस मौके पर गई थी। इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कराई जा रही है। उन्होंने मंगलौर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें