रकीब का भाई भी अमृतसर में सेना की वर्दी सिलाई करने का कार्य करता है। वह एक दिन पहले ही अमृतसर से घर लौटा था। जबकि उसका चचेरा भाई अपने पिता के रायवाला में काम करता है। जबकि भतीजा लंढौरा में सैलून चलाता है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस और खुफिया विभाग उनसे रकीब के क्रिया कलापों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रहा है। परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन के डेटा और कॉल रिकॉर्ड आदि की भी जांच की जा सकती है।
सैन्य सूचनाओं से संबंधित होने के कारण मामला संवेदनशील है। स्थानीय पुलिस अपने स्तर से गिरफ्तार आरोपी के परिजनों से जानकारी कर रही है।
- शेखर चंद्र सुयाल, पुलिस अधीक्षक देहात