फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee : पूर्व विधायक चैंपियन ने खानपुर MLA कार्यालय में की तोड़फोड़ और फायरिंग, समर्थकों के साथ गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2025 12:05 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

भाजपा के पूर्व विधायक चैंपियन और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उन्हे देहरादून से रुड़की लेकर पहुंची है। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व विधायक चैंपियन और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उन्हे देहरादून से रुड़की लेकर पहुंची है। निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और उनके समर्थक भी हिरासत में लिए गए हैं। एसएसपी और भारी पुलिस बल रुड़की में डाले हुए हैं। सिविल लाइंस कोतवाली के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा है। 

विज्ञापन


इससे पहले पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। रविवार को चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई है। कुछ देर बाद विधायक उमेश कुमार भी वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वह भी बंदूक लेकर भागे और हंगामा कर दिया। जिसके बाद समर्थकों ने उन्हें संभाला। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। वहीं, देर शाम देहरादून में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन को मामले में हिरासत में ले लिया। हरिद्वार पुलिस की ओर से पूर्व विधायक चैंपियन और वर्तमान विधायक खानपुर उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा उनके समर्थकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। 

दोनों ओर से दी गई तहरीर
विधायक उमेश कुमार के प्रतिनिधि की तरफ से पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ तहरीर गई है सिविल लाइंस कोतवाली में। उधर से पूर्व विधायक चैंपियन के समर्थक की तरफ से भी तहरीर दी गई है। दोनों की तारीफ पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उमेश कुमार के बीच शनिवार को अपशब्द कहने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में देर रात उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के कैंप कार्यालय और लंढौरा महल के बाहर पहुंचे थे और जमकर हंगामा हो गया था। उमेश कुमार ने चैंपियन को सोशल मीडिया के जरिए सामने आने के लिए ललकारा था। माना जा रहा था कि दोनों के बीच विवाद बड़ा रूप लेगा। 

Uttarakhand Nikay Chunav Result: सभी निकायों में नतीजे जारी, जानिए कौन बनें 11 निगमों में मेयर

Trending Videos

इस दौरान उमेश कुमार के तीन समर्थक भी घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ रुड़की नरेंद्र पंत और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

उधर, दोनों के समर्थकों में तनाव को देखते हुए दोनों के कैंप कार्यालय पर पुलिस बल तैनात किया गया है। नरेंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले में तैयारी रहने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

फेसबुक पर वीडियो डाला 
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के फेसबुक से इस घटना को लेकर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया। जिसमें वह अपने समर्थकों के साथ विधायक उमेश शर्मा के कार्यालय में जाते दिख रहे हैं। साथ ही उनके समर्थकों के हाथों में बंदूक भी थी। हालांकि फायरिंग की या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें