भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिसौना निवासी दो लड़कियों के बीच बुधवार शाम को किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों की लड़कियों ने मौके पर पहुंचकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
रुड़की में भगवानपुर क्षेत्र में युवतियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिसौना निवासी दो लड़कियों के बीच बुधवार शाम को किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों की लड़कियों ने मौके पर पहुंचकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव कराने के बाद वीडियो बनानी शुरू कर दी। बाद में पीड़ित लड़की ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।