फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : कंपनी के नाम पर बिक रही थी नकली चायपत्ती, लाखों की चायपत्ती, तीन पैकिंग मशीन और रैपर बरामद

Sat, 05 Sep 2020 12:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • पुलिस और खाद्य विभाग ने छापा मारकर नकली फैक्टरी पकड़ी 
  • लाखों की चायपत्ती, तीन पैकिंग मशीन और रैपर भी किए बरामद
  • फैक्टरी मालिक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज, दो सैंपल जांच को भेजे 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की शहर के एक गोदाम में नकली चायपत्ती फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोदाम से लाखों की चायपत्ती, तीन पैकिंग मशीन और एक कंपनी के रैपर बरामद किए हैं। यहां बिना लाइसेंस के चायपत्ती तैयार कर नामी कंपनी के नाम पर बेची जा रही थी। पुलिस ने मौके से फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


शहर के कारोबारी अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार शाम सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी कि वह केसरी नाम से चायपत्ती बेचते हैं। उनके ट्रेड मार्क के नाम से राजपुताना निवासी एक व्यक्ति नकली चायपत्ती बेच रहा है। शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार के साथ एक गोदाम में छापामारी की।

मौके पर पुलिस को फैक्टरी मालिक भी मिल गया। पुलिस ने उससे लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कुछ नहीं दिखा पाया। पुलिस और खाद्य विभाग ने गोदाम से करीब चार लाख की कीमत की चायपत्ती, तीन पैकिंग मशीन और बड़ी मात्रा में केसर चायपत्ती के रैपर बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी सामान कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। साथ ही फैक्टरी मालिक पीयूष गर्ग निवासी राजपुताना को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि फैक्टरी मालिक पीयूष गर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

कई वर्षों से चल रही थी फैक्टरी

फैक्टरी से चाय के दो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों की ओर से नकली चाय बनाने की शिकायत पर कार्रवाई की गई।  
- संतोष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रुड़की

पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि चायपत्ती बनाने वाली फैक्टरी पिछले कई वर्षों से चल रही थी। मालिक के पास न ही कोई लाइसेंस था और न ही अन्य दस्तावेज। जांच में पता चला कि फैक्टरी मालिक रुड़की, हरिद्वार समेत पूरे उत्तराखंड व वेस्ट यूपी में चायपत्ती की सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि फैक्टरी मालिक के संपर्क में कौन-कौन लोग हैं।

संकरी गली में बना था बड़ा गोदाम

पुलिस ने जिस नकली चायपत्ती फैक्टरी में छापामारी की, वह एक संकरी गली में काफी अंदर गोदाम में चल रही थी। आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं थी कि यहां नकली चायपत्ती बनाई जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई की तो आसपास के लोग हैरत में पड़ गए। पुलिस कार्रवाई के दौरान आसपास के लोग छतों से पूरा नजारा देखते रहे।

सभी सिफारिश दरकिनार

बृहस्पतिवार शाम अशोक कुमार ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। पुलिस के पास शिकायत जाते ही सिफारिशों का दौर शुरू हो गया था, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिफारिशों को दरकिनार कर दिया। साथ ही शुक्रवार को छापामारी कर नकली चायपत्ती फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें