सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन सुंदर पाल, लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, विपिन सिंह तोमर, फायरमैन हरीश राणा, विपिन सैनी, देवेंद्र सिंह भंडारी, सुरेश कुमार दमकल की दो गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से ट्रक का केबिन, अगले और पीछे टायर जलकर राख हो गए।
वहीं, डंपर में आग लगने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची आग बुझने के बाद यातायात चालू करवाया। अग्निशमन प्रभारी सुंदर पाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। आग की सूचना पर ट्रक स्वामी इसरार निवासी पथरी भी मौके पर पहुंच गए थे।