फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: अंतिम संस्कार से पहले अचानक 'जिंदा' हो गई 102 साल की 'मृत' वृद्धा, सांसें चलती देख हैरत में पड़े लोग

Wed, 01 Feb 2023 05:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन (रुड़की)

सार

डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया था। इस खबर के बाद परिजनों के साथ ही मोहल्ले में मातम छा गया। लेकिन तभी महिला में कुछ हरकत दिखाई दी।
विज्ञापन
ज्ञान देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के नारसन कस्बे में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक शरीर में हरकत देख सब हैरत में पड़ गए। किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने आंखें खोलीं तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


नारसन खुर्द निवासी विनोद की माता ज्ञान देवी (102) कुछ समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार सुबह अचानक बुजुर्ग महिला मूर्छित हो गई। आनन-फानन परिजनों ने डॉक्टर को बुलाकर बुजुर्ग की जांच करवाई।

Uttarakhand: अवैध संबंधों के शक में हैवान बना सैन्यकर्मी बेटा, काट डाला पिता का प्राइवेट पार्ट और अंगुलियां
विज्ञापन


डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिजनों के साथ ही मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों ने माता की मृत्यु की खबर रिश्तेदारों को भी दे दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग घर पर जमा हो गए।

विज्ञापन

जोर से हिलाया तो महिला की खुली आंखें

लोगों ने महिला के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने ही वाले थे कि अचानक उनके शरीर में कुछ हरकत महसूस हुई। जब उन्हें जोर से हिलाया डुलाया गया तो उन्होंने आंखें खोल दी।

उनके होश में आते ही जहां कुछ देर पहले चीख पुकार मची हुई थी वहां खुशी का माहौल बन गया। विनोद का कहना है कि उनकी माता परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में सबसे बुजुर्ग महिला हैं। उनके जीवित होने पर पूरा गांव खुशी मना रहा है। होश में आने के बाद उनकी माता पहले की तरह ही खा-पी रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें