नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इसके लिए मंडल मुख्यालय की ओर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में पांच नए अतिरिक्त कोच लगाए जाने की तैयारी है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार उत्तर रेलवे, रेलवे बोर्ड को भी भेजा गया है।
स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस और देहरादून-ओखा एक्सप्रेस में पांच नए कोच लगा दिए गए हैं। ऐसे में इन दोनों ट्रेनों में कोच की संख्या 13 से बढ़कर 18 हो गई है।
राप्ती गंगा में एक अतिरिक्त कोच लगाया गया है। देहरादून प्रयागराज की संख्या 12 से बढ़ाकर 15 कर दी गई है। देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस में 17 कोच और देहरादून नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में 16 कोच पूर्व की भांति यथावत हैं।