उधर, भगवानपुर क्षेत्र के हाईवे पर खड़े ट्रक में पिकअप भिड़ने से दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को भगवानपुर के पास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम भगवानपुर के ग्राम खानपुर निवासी चालक सतेंद्र पिकअप में कुछ ग्रामीणों को लेकर शाकुम्भरी माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम गीशहीदपुर के पास हाइवे किनारे एक ढाबे के सामने खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से पिकअप में सवार भगत, सतेंद्र, राहुल, राखी, संजो सहित चार लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट का कहना है कि मामले की तहरीर आने के बाद जांच की जाएगी।