वहीं, ओवैस और समदखान की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि सलमान को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुजफ्फरनगर के शाहआलम, अब्दुल रहमान और फैजू, हापुड़ के साहिल और मंगलौर के गुलजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ये सभी मंगलौर में रहकर छोटे-मोटे काम करते हैं।