रुड़की में समाज के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर डालीद। वहीं, सिडकुल थाने में भी महिला अधिवक्ता तोषी रानी की तरफ से तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि महक सिंह ने अपने 50 साथियों के साथ कलेक्ट्रेट में आकर क्षत्रिय समाज को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।
विवादित बयान देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि महक सिंह निवासी ग्राम खड़क थाना झबरेड़ा हाल पता देवलोक कॉलोनी रुड़की के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।