फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से मारपीट कर पति ने दिया तीन तलाक, महिला पहुंची कोतवाली, लगाई इंसाफ की गुहार

Sat, 08 Aug 2020 12:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली के बाहर अपनी आपबीती सुनाती पीड़ित महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पत्नी से मारपीट कर एक व्यक्ति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने कोतवाली रुड़की पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसका मायका बंगड़ी में है, जबकि उसकी ससुराल सहारनपुर में है।

विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई। ससुराल के लोग शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। 13 जुलाई को उसके पति ने उसके साथ पहले तो मारपीट की इसके बाद उसे तीन तलाक दे दिया।

तीन तलाक देने के बाद उसे घर पर ही बंधक बनाकर रखा गया। शुक्रवार को उसका पति और ससुराल वाले उसे उस बंगड़ी गांव के बाहर छोड़ कर चले गए। पीड़िता की दो बेटी हैं, जिसमें से एक बेटी को वह ले गए और छोटी बेटी को महिला के पास ही छोड़ गए हैं। पीड़िता ने कोतवाली सिविल लाइंस में मामले की तहरीर दी है। पुलिस विवाहिता का मेडिकल करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें