फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: मंढे की दावत में नाच रहा था परिवार, हर्ष फायरिंग में दूल्हे के नाबालिग भतीजे की मौत

Wed, 22 Feb 2023 08:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

घटना मंगलवार देर रात बुग्गावाला क्षेत्र के डांडियों की है। शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग करने पर बच्चे को गोली लग गई।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में मंढे की दावत में बज रहे डीजे पर हर्ष फायरिंग में दूल्हे के नाबालिग भतीजे की मौत हो गई। मौत से शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। वहीं पुलिस ने मृतक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उससे तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांव हसनगढ़ निवासी विक्रम के बेटे सतनाम की शादी थी। मंगलवार रात मंढे की दावत में रिश्तेदार और गांव के लोग भी शामिल थे। इस बीच डीजे भी बजाया जा रहा था। डीजे पर रिश्तेदार और गांव के लोग डांस कर रहे थे।

Uttarkashi: टेंट में करंट फैलने से सेना के जवान की मौत, तीन झुलसे, पूर्व सैनिकों के लिए होना था कार्यक्रम
विज्ञापन


इस बीच गांव के ही श्रवण कुमार ने डीजे पर तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। तमंचे से निकली गोली दूल्हे के 14 साल के भतीजे परमजीत को जा लगी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर जा गिर गया।

परिजन आननफानन उसे पास के ही अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार उर्फ पप्पू को खेड़ी शिकोहपुर के रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से छह कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने नशे की हालत में फायरिंग की थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी ने एक माह पहले खरीदा था तमंचा
हर्ष फायरिंग में नाबालिग की मौत होने के मामले में पुलिस जानकारी जुटा रही है कि आरोपी ने तमंचा और कारतूस किससे व कब खरीदे थे। वहीं गांव में चर्चा है कि आरोपी ने करीब एक माह पूर्व एक व्यक्ति से तमंचा और कारतूस खरीदा था। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है कि आरोपी ने किस व्यक्ति से तमंचा खरीदा था। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चार भाई-बहन में सबसे छोटा था परमजीत
हर्ष फायरिंग में परमजीत की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी माहौल गमगीन है। ग्रामीणों ने बताया कि परमजीत चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और वह कक्षा छह में पढ़ रहा था। उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं। परमजीत की मौत के बाद सांत्वना देने के लिए रिश्तेदारों का घर पर तांता लगा हुआ है।

बरात में गए कुछ ही ग्रामीण
मंगलवार रात हर्ष फायरिंग में दूल्हे के रिश्ते के भतीजे परमजीत की मौत के बाद शादी वाले घर में खुशियां गम में बदल गईं। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह दूल्हा बरात लेकर गया है। बरात में घर के कुछ सदस्य और रिश्तेदार व ग्रामीण गए हैं। परमजीत की मौत के बाद अधिकतर ग्रामीण बरात में नहीं गए। बरात में न ही कोई बैंड बाजा ले जाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें