दस साल की बच्ची का शव फंदे से लटका मिला। बहन को इस हाल में देख छोटा भाई पड़ोसियों को बुलाकर लाया। घटना के समय घर में केवल छोटा भाई ही मौजूद था। संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
रुड़की के गंग नहर कोतवाली क्षेत्र में पनियाला रोड पर स्थित शिवपुरम कॉलोनी में बीती शाम 10 साल की एक बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। बच्ची का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिव पुरम कॉलोनी स्थित एक मकान में 10 साल की एक बच्ची का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। बच्ची के घर में उसे समय उसका छोटा भाई भी मौजूद था, जिसने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो बच्ची को इस हाल में देख दंग रह गए।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया जाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है।