फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने की दो बहनों की हत्या: रुड़की में बड़ी वारदात, दोनों को गोलियों से भूना, जीजा पर भी झोंका फायर, गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 08:53 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Crime News: रुड़की में भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या कर दी। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति पर भी गोली चलाई।
विज्ञापन
रुड़की में हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में पनियाला रोड पर मंगलवार शाम एक भाई ने एक ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर रह रही अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने दूसरी बहन के पति को भी गोली मारकर घायल कर दिया और वारदात के बाद फरार हो गया, देर रात पुलिस ने उसे चुडि़याला स्थित घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन




घटनाक्रम के अनुसार संगीता उर्फ शकुंतला (50) प्रीत विहार में रह रही थी। मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे वह घर से कुछ दूरी पर सेक्टर रोड पर ई-रिक्शा से जा रही थी। इसी दौरान उसका भाई वहां पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी करीब दो किलोमीटर दूर करीब 20 मिनट के अंतराल पर सुभाषनगर पहुंचा, जहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थी। आरोपी के पहुंचने पर जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला, उसने उस पर भी गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए तो आरोपी ने उन्हें भी कंधे में गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


अमन हत्याकांड: मौत की तस्दीक होने तक बरसाते रहे गोलियां, रेकी के बाद हुई वारदात; प्रेम प्रसंग से भी जुड़े तार

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ रुड़की ओसीन जोशी और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने भी घटनास्थलों का निरीक्षण किया।

सीओ रुड़की ओसीन जोशी और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने भी घटनास्थलों का निरीक्षण किया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी भाई का नाम विक्की निवासी
चुडि़याला है। उसी ने दोनों बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी है, जबकि गोली लगने से ही उसका एक जीजा भी घायल है। वहीं देर रात चुडि़याला से ही पकड़े गए विक्की ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपनी बहनों के चाल-चलन से परेशान था, इसलिए उसने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें