फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: होटल में दो युवकों संग मिली युवती, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Tue, 13 Oct 2020 11:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रुड़की में एक होटल में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो युवकों के साथ एक युवती के साथ पकड़ लिया। युवती और युवक अलग-अलग समुदाय के होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत किया। पुलिस तीनों को पकड़कर कोतवाली आई।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में मंगलवार सुबह एक युवती के साथ दो युवक आए थे। तीनों ने होटल में एक कमरा लिया था। होटल में युवती और युवक अलग-अलग समुदाय के होने की सूचना हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी।

इस पर वह होटल जा पहुंचे और तीनों को कमरे में पकड़ लिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता दोनों युवकों को पकड़कर होटल के बाहर ले आए और हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


साथ ही हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। मामला बढ़ता देख पुलिस तीनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शांत हुए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों युवक बहादराबाद क्षेत्र के गांव शांतरशाह के रहने वाले हैं। युवती भी बहादराबाद क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों युवकों का चालान कर दिया है। जबकि युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें