सूचना मिलते ही गांव में भारी पुलिस बल पहुंचा और पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने रात में ही अपनी तरफ से दोनों पक्षों के 25 नामजद, 25 अज्ञात के खिलाफ बलवे और लॉकडाउन के उल्लंघन में केस दर्ज कर लिया था।
एसओ रविंद्र शाह ने बताया कि रईस, हुसैन, सुऐब, गुलजार, शहनवाज, याकूब, भोला, शकील, अहसान, शाहनजर, राशिद, वाजिद, अमजद, इसरार, सलमान, अब्दुल, रहमान, शाहबान, मांझा, शकील, फिरदौस, शमां के खिलाफ केस दर्ज किया है।
करीब 20 दिन पूर्व शहनवाज झबरेड़ा से गांव लौट रहा था। इसी बीच तीन नकाबपोशों ने उसे रोक लिया था और हमला कर घायल कर दिया था। इसी मामले में शहनवाज ने शक के आधार पर एक पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया गया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी, जो शुक्रवार रात बढ़ गई और खूनी संघर्ष हो गया था।