किसानों का कहना था कि इकबालपुर शुगर मिल के भुगतान की स्थिति बेहद खराब है। इससे किसानों के सामने भुखमरी के हालात हो गए हैं, लेकिन प्रशासन और सरकार किसानों की पीड़ा समझने को तैयार नहीं है। आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन चीनी नीलामी का झूठा ढिंढोरा पीटकर किसानों को भ्रमित कर रही है।
किसानों ने लिब्बरहेड़ी शुगर मिल से भी भुगतान जारी कराने की मांग की। यूनियन के जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी ने कहा कि जब तक किसानों के भुगतान की पाई पाई नहीं मिल जाती, धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इस दौरान, अवधेश राठी, अमित, सनोज, शिवकांत, प्रवीण, निशांत, सतपाल, गिरवर सिंह, रामकुमार, सोनित, आकाश, सुधीर, ब्रजपाल सिंह, अजय, प्रहलाद सिंह, टोनी, कुलदीप हरजोली, प्रह्लाद सिंह, अमर सिंह, संदीप, कोविंद्र, जितेंद्र, लीलू, देवेंद्र, रोहित, मोनू, सूरज आदि किसान मौजूद रहे।