फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: नकली दवा फैक्टरी मामले में आरोपी ने किया एक और खुलासा, पुलिस गुप्त स्थानों पर दे रही दबिश

Mon, 24 Aug 2020 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • आरोपी कपिल त्यागी ने पूछताछ में तीसरे पार्टनर का भी नाम उगला
  • गिरफ्तारी के लिए पुलिस गुप्त स्थानों पर दे रही दबिश
विज्ञापन
नकली दवा बनाने की फैक्टरी चलाने वाले गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में नकली दवा फैक्टरी मामले में आरोपी कपिल त्यागी ने अपने तीसरे पार्टनर का नाम भी पुलिस के सामने उगला है। नाम सामने आने पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। साथ ही उसके गुप्त स्थानों पर गोपनीय तरीके से दबिश दे रही है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली पुलिस और ड्रग विभाग ने माधोपुर स्थित वीआर फार्मा फैक्टरी में शनिवार रात छापा मारा था। इस दौरान टीम ने करीब डेढ़ करोड़ की नकली दवाएं और साढ़े चार लाख की नकदी बरामद की थी। साथ ही नामी कंपनियों के रैपर समेत मशीन भी पकड़ी थी। पुलिस ने मौके से फैक्टरी मालिक मालिक प्रवीण त्यागी और उसके पार्टनर कपिल त्यागी निवासी गांव इकड़ी, थाना सरधना जिला मेरठ को गिरफ्तार किया था। रविवार को पुलिस ने नकली फैक्टरी का खुलासा किया था।


अब पुलिस पूछताछ में कपिल और प्रवीण ने अपने तीसरे पार्टनर के नाम का भी खुलासा किया है। बताया कि तीनों मिलकर नकली फैक्टरी चला रहे थे। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही उसके मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रेस कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि नकली फैक्टरी चलाने में एक और व्यक्ति का नाम सामने आया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों का मोबाइल खोलेगा राज

पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल की भी छानबीन कर रही है। इससे यह पता चलने की उम्मीद है कि दोनों नकली दवा के मामले में किन-किन लोगों के संपर्क में थे और ये लोग कहां के रहने वाले हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि तीनों के साथ नकली दवा बनाने में एक बड़ा गैंग जुड़ा हुआ है। इसका काम सिर्फ नकली दवाओं की सप्लाई करना है।

मेरठ जाएगी रुड़की पुलिस
नकली दवा फैक्टरी के मामले में रुड़की पुलिस मेरठ जाएगी। वहां आरोपियों के घर जाकर परिजनों से भी पूछताछ करेगी। यह पता लगाएगी कि ये लोग मेरठ में किसके संपर्क में थे और दवा सप्लाई कहां-कहां करते थे। 

फैक्टरी में काम करने वालों की तलाश
पुलिस नकली दवा फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगा रही है कि फैक्टरी में काम करने वालों को नकली दवा बनने की जानकारी दी थी या नहीं। अगर जानकारी थी तो इनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें