फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: कमेलपुर गांव में दो पक्षों में विवाद, रंजिश में आमने-सामने आए दोनों पक्ष, चले ईंट-पत्थर, वीडियो

Thu, 15 Jan 2026 10:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

कमेलपुर गांव में रहने वाले दो पक्षों के बीच किसी बात पर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। आरोप है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के दिलशेर के घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
कमेलपुर गांव में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की शहर से सटे कमेलपुर गांव में पुरानी रंजिश में बुधवार शाम दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर भी फेंके गए। घटना में दो लोग घायल हो गए। मामले का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कमेलपुर गांव में रहने वाले दो पक्षों के बीच किसी बात पर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। आरोप है कि बुधवार शाम एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के दिलशेर के घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान पीड़ित पक्ष के लोगों को घसीटते हुए बाहर तक ले जाया गया।

दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, वहीं कुछ युवकों ने ईंट-पत्थर से भी हमला किया जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बाद में ग्रामीणों की समझाकर मामला शांत कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण, उच्चस्तरीय SIT का गठन, गहन विवेचना के निर्देश

विज्ञापन

पीड़ित दिलशेर ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के प्रयास भी जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें