फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: सुबह-सुबह चाय की दुकान में सिलिंडर फटने से हुआ धमाका, गंभीर घायल दो लोग हायर सेंटर रेफर

Wed, 28 Jan 2026 12:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: रामपुर चुंगी में तड़के एक चाय की दुकान में सिलिंडर में धमाका हो गया। इस दौरान दो लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन
चाय की दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी स्थित एक चाय की दुकान में बुधवार सुबह गैस सिलिंडर फट गया, जिससे आग लग गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें  हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है, जब चाय की दुकान पर कुछ लोग मौजूद थे। अचानक गैस सिलिंडर में विस्फोट हुआ, जिससे दुकान का कुछ हिस्सा टूट फूट गया, दुकान में आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद दो लोग मलबे और आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

Haridwar: सरकारी जमीन की जांच के दौरान फायरिंग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई सहित दो को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार,दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल गई है। आशंका जताई जा रही है कि गैस लीक होने के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें