आरोप है कि उसने सोनू के गले और सीने पर कई वार किए और गला रेतकर फरार हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। पत्नी ममता पति को खून से लथपथ देख बेहोश होकर गिर पड़ीं। लोगों की मदद से सोनू को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर फैलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई और हंगामे की स्थिति बन गई। फिलहाल पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया है। अभी पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।
- नरेंद्र पंत, सीओ