फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: सात साल की बच्ची को बहलाकर कमरे में ले गया अधेड़, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2024 01:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Crime News: बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दाैरान आरोपी पड़ोसी बच्ची को कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में सात साल की एक बच्ची से एक अधेड़ द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्ची का मेडिकल कराया है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी एक परिवार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहता है। बहादराबाद निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति भी मां के साथ बच्ची के घर बगल में एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता है। बताया जा रहा है शनिवार की शाम करीब छह बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला किराएदार बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। कमरे में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच एक अन्य पड़ोसी ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वह कमरे में पहुंचा और आरोपी की हरकतों को देख लिया। इसके बाद आरोपी कमरे से फरार हो गया, जबकि पड़ोसी बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचा और बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्ची के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Haridwar: हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर शराब के ठेके के पास मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। वहीं बच्ची के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। ऐश्वर्या पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


झाड़ू पोछा लगाने का काम करता है आरोपी 
पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी मां के साथ किराए का कमरा लेकर रहता है। आरोपी एक कोचिंग सेंटर में झाड़ू पोछा लगाने का काम करता है। जबकि आरोपी की मां भी घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें