फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पथरी के युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे फेंका शव

Tue, 30 Aug 2022 09:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

सालियर से मंगलौर जा रहे बाईपास पर पनियाला के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की गला रेत कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पथरी क्षेत्र के एक युवक की रुड़की में गला रेतकर हत्या कर दी गई। ढाबा मालिक ने खून से लथपथ शव पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन व रिश्तेदार सिविल अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। वहीं, हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पिता की हैवानियत: लाशें देख चिल्लाती रही मासूम...अंकल-आंटी हमें बचा लो...और फिर अचानक खामोश हो गई बिट्टो

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पनियाला-मंगलौर बाईपास पर एक ढाबा मालिक ने सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक का शव देखा और सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ रुड़की विवेक कुमार, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान और एसएसआई गंगनहर कोतवाली धर्मेंद्र राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। मृतक के गले पर किसी धारदार हथियार के निशान मिले। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो एक आधार कार्ड मिला। इसमें मृतक की पहचान सतबीर सिंह (34) निवासी शिव मंदिर के पास एक्कड़ कलां, थाना पथरी के रूप मेें हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


साथ ही शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां पहुंचे परिजनों से पुलिस ने जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि सतवीर के दो दोस्त पंजाब से आए थे। उन्हीं के साथ वह सोमवार शाम पंजाब के लिए निकला। इस बीच दो युवकों के साथ एक बोलेरो कार में उसकी मुलाकात अपने भाई से हुई थी। सतबीर ने पंजाब से ट्रैक्टर का बंपर लाने की बात कही थी। रात में उसने परिजनों से मोबाइल पर भी बातचीत की थी। परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ विवेक कुमार ने बताया कि मृतक के साथ दो युवक कौन थे, उनकी तलाश की जा रही है। युवकों के पकड़ में आने के बाद ही हत्या के कारणों का सही से पता चल पाएगा। पुलिस जांच की जा रही है। 

फेसबुक स्टेटस पर लगाया था एक वीडियो
पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया कि सतबीर ने सोमवार की रात एक वीडियो फेसबुक स्टेटस पर लगाया था। इसमें एक हाईवे पर जाते हुए कार नजर आ रही है लेकिन वीडियो में किसी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि वीडियो सालियर-मंगलौर बाईपास का ही है। पुलिस वीडियो के आधार पर भी जांच कर रही है। 

खंगाल रही मोबाइल की कॉल डिटेल
सीओ विवेक कुुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि सतबीर खेतीबाड़ी करता था। सोमवार की रात उसकी मोबाइल से किन-किन लोगों से बातचीत हुई है। उनकी जांच कराई जा रही है। कॉल डिटेल के आधार पर भी मामले की जांच कराई जा रही है। बताया कि पथरी थाना पुलिस से भी हत्याकांड के खुलासे के लिए जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


...तो पंजाब से जुड़े हैं हत्या के कनेक्शन
पुलिस मामले में बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि जो दो युवक सतबीर के साथ थे, वे पंजाब के रहने वाले हो सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि पंजाब जाते समय रास्ते में सतबीर का उनसे किसी बात को लेकर विवाद हो और उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया हो। साथ ही पुलिस की ओर से कार नंबर की तलाश के लिए सालियर-मंगलौर बाईपास से लेकर ज्वालापुर में जहां वह अपने भाई से मिला था, वहां के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। 

सामूहिक हत्याकांड: लोगों को याद आया आठ साल पुराना खौफनाक मंजर, चार लोगों की हत्या से दहल गया था देहरादून

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें