फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: ढाबे पर चार नकाबपोश बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा ढाबा संचालक का बेटा, घटना सीसीटीवी में कैद

Mon, 24 Aug 2026 11:54 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)

सार

पिरान कलियर में एक ढाबे पर चार नकाबपोश बदमाशों ने फायर झोंक दिया। इस घटना में ढाबा संचालक का बेटा बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
पुलिस घटना स्थल पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र में भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेड़पुर चौक के पास रविवार देर रात एक ढाबे पर चार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में ढाबे पर मौजूद संचालक का बेटा बाल-बाल बच गया। गोली के छर्रे ढाबे की दीवार में जा घुसे। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेड़पुर निवासी इदरीस का भगवानपुर बाईपास मार्ग पर ढाबा है। रविवार रात इदरीस ढाबे के एक कमरे में सो रहा था, जबकि उसका बेटा सोएब ढाबे पर मौजूद था। रात करीब दो बजे दो बाइकों से चार नकाबपोश बदमाश ढाबे के पास पहुंचे। बदमाशों ने बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और ढाबे पर पहुंचकर सोएब को निशाना बनाते हुए फायर झोंक दिया।

ढाबे से कुछ दूरी पर खड़ी की बाइक
अचानक हुई फायरिंग से सोएब और वहां मौजूद अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। गोली के छर्रे ढाबे की दीवार में जा लगे। वारदात के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए।पीड़ित सोएब ने पुलिस को बताया कि चारों हमलावर नकाबपोश थे और दो बाइकों से आए थे। उन्होंने ढाबे से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की थी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...AIIMS Rishikesh Study:  दून के गांवों में नहीं मिल रही सुकून की नींद, महिलाओं में बढ़ा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा
विज्ञापन


इसके बाद ढाबे पर पहुंचकर उस पर फायरिंग की और फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें