इसके बाद घायलों को रुड़की अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान किया है। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिसबल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बेड़पुर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।
अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने झगड़ा कर रहे एक पक्ष के जुबैर, अनीश, एहसान, दानिश, विट्टन, राजा, शौकीन, नूर आलम, शाहरुख व दूसरे पक्ष के जुबैर, जावेद, मुर्शिद, दानिश और शाकिर निवासी बेड़पुर कलियर को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है।