सूचना पर सीओ नरेंद्र पंत एसओ रविंद्र कुमार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि मृतक घसीटा का इकलौता पुत्र था और मजदूरी करता था।
मृतक की पत्नी सुषमा और उसके बेटे आयुष (15) बेटी प्रणिती (8) और दिव्या (6) का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शराब को लेकर पिता के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद पिता ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।