घायल को बुग्गावाला के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने हालत गंभीर होते उसे जौलीग्रांट अस्पताल के लिये भेज दिया। ग्रामीम नसीम अहमद, नौसाद अहमद, सलमान, अब्बास अहमद, उस्मान रहमान, राजिक अफजल ने बताया कि प्रधान पति फारीद अहमद ने एक गांव के मदरसे पर कब्जा किया हुआ है।
हिसाब किताब मांगने को लेकर नमाज पढ़ने गये हाजी इनाम के साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। घायल को अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है। थाना अध्यक्ष भगवान महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले कि जांच पड़ताल कि जा रही है।