फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: सीपीयू जवान ने रोकी एसपी की कार, कागज दिखाने को बोला तो मिला ये जवाब...

Wed, 07 Oct 2020 11:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • बेटी के साथ निजी कार से शहर में घूमने निकले थे एसपी देहात
  • सीपीयू के सिपाही ने मांगा डीएल और आरसी, दिखाने पर छोड़ा
विज्ञापन
एसके सिंह, एसपी देहात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में बेटी के साथ निजी कार से शहर में निकले एसपी देहात को सीपीयू के सिपाही ने रोक लिया। उसने एसपी देहात से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी मांगी। एसपी देहात ने दोनों कागज दिखाए तो उसने जाने की बात कही। इसी बीच दूसरे सिपाही ने एसपी देहात को पहचान लिया तो कागज मांगने वाले सिपाही के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद एसपी देहात ने चेकिंग करने वाले सिपाही की पीठ थपथपाई। 

विज्ञापन


एसपी देहात एसके सिंह ने अपनी बेटी के साथ निजी कार से सादे कपड़ों में शहर में घूमने निकले थे। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क भी लगाया था। इस दौरान गणेशपुर पुल के पास सीपीयू चेकिंग कर रही थी। सीपीयू के एक सिपाही ने एसपी देहात की कार भी रोक ली।

चेहरे पर मास्क लगा होने के कारण वह एसपी देहात को पहचान नहीं पाया। सिपाही ने एसपी देहात से डीएल और आरसी दिखाने की बात कही। एसपी देहात ने दोनों कागजात दिखाए। इसके बाद सिपाही ने कार आगे बढ़ाने को कह दिया।
विज्ञापन


इसी बीच दूसरे सिपाही ने एसपी देहात को पहचान लिया और वह मौके पर पहुंचा। उसने एसपी देहात को सैल्यूट किया तो चेकिंग करने वाले सिपाही के होश उड़ गए और उसने भी सैल्यूट किया।

विज्ञापन

बेटी को देख एसपी को पहचाना

चेकिंग के दौरान एसपी देहात एसके सिंह को दूसरा सिपाही भी नहीं पहचान पाया था। इसी बीच उसकी नजर उनकी बेटी पर पड़ी तो वह दौड़कर एसपी देहात की कार के पास पहुंचा। इसके बाद उसने चेकिंग करने वाले सिपाही को एसपी देहात के होने की जानकारी दी।

मैं बेटी के साथ कार से निकला था। सिपाही ने चेकिंग में रोक लिया और कागज मांगे। आम आदमी की तरह मैंने भी पूरे कागज दिखाए। सभी को यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। मैं गाड़ी चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाने के साथ ही सभी कागज साथ रखता हूं। मैं खुश हूं की हमारी पुलिस वाहन चेकिंग पूरी ईमानदारी से कर रही है।
-एसके सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें