इस अवसर पर राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि यूसीसी लागू कर सीएम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का सपना साकार किया है। 500 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाले का दंश राज्य ने झेला है। लेकिन अब प्रत्येक छात्र को सरकार उनका हक दिला रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में प्रदेश तेजगति से आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ. मधु सिंह, राज्यमंत्री विनय रोहिला, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, मेयर अनीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
21 मिनट में सीएम ने हर पहलू को छुआ
करीब 21 मिनट के भाषण में सीएम ने सभी पहलुओं को छूने का प्रयास किया। दस दौरान सीएम ने किसान, युवाओं, महिलाओं व विकास योजनाओं के बारे में सिलसिलेवार चर्चा की। सीएम का फोकस युवाओं और किसानों वर्गों पर विशेष रहा। भ्रष्टाचार पर भी सीएम का सख्त रुख रहा।
मुझ पर भगवान कृपा करें, कर्ज उतारने का मिले मौका
पूर्व कैबिनेट मंत्री और रैली संयोजक चौधरी करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि मंगलौर की जनता का मुझ पर कर्ज है। भगवान कृपा करे कि इस कर्ज को उतार सकूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रदेश में धामी और देश में मोदी हमेशा नेतृत्व करते रहें। मेरा काम जनता की सेवा करना है और आखिरी दम तक करते रहेंगे।