रुड़की स्थित सेंट एंस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता इन दिनों खासे परेशान हैं। यहां बच्चों पर काम का बोझ लाद दिया जाता है।
सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात नहीं
यहां शिक्षकों की संख्या बेहद कम है। अगर कोई बच्चा अपना क्लास वर्क पूरा नहीं कर पाता तो बाद में अभिभावकों को वह ब्लैक बोर्ड से उतारकर पूरा करना पड़ता है।
शिक्षक इस तरफ कोई ध्यान नहीं देते। इस बाबत हर क्लास में नोटिस भी लगाए गए हैं। इतना ही नहीं बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में कोई सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात नहीं है।
(यह खबर अमर उजाला को रुड़की के राहुल कालरा ने भेजी है)