देर शाम दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस की ओर से भी ग्रामीणों पर लॉकडाउन और 144 का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
सिविल लाइंस कोतवाली के एसआई संजय नेगी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्रवेश पुत्र सुल्तान, शमशाद पुत्र नूर हसन, जोनी पुत्र अमर सिंह, बलराम पुत्र सुखराम निवासीगण ग्राम खटका समेत 25 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं सेना की ओर से सूबेदार ध्यान सिंह की तहरीर पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, आपदा प्रबंधन एवं तोड़फोड़ आदि धाराओं में शमशाद अली, सौरव कुमार, साबिर, मनोज कुमार, प्रवेश निवासीगण ग्राम टोडा कल्याणपुर, भूतपूर्व सूबेदार बचन सिंह नेगी, प्रभाकरण निवासी नंदा कॉलोनी समेत 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दूसरी ओर इन्हीं धाराओं में सेना की ओर से नायब सूबेदार अशोक कुमार की तहरीर पर 200 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टोडा कल्याणपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद शमशाद की तहरीर पर सूबेदार ध्यान सिंह, हवलदार युद्धवीर, नायक विपिन ठाकुर, प्रताप आदि समेत 200 अज्ञात सेना के जवानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी सिविल लाइंस अमरजीत सिंह ने बताया कि चार अलग-अलग तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।