सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गुलशेर और अरशद को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य युवकों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। उधर, युवकों के परिवार में कोहराम मच गया। शादी समारोह में आए लोग बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे पर कर अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है।