टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार सभी लोग उछलकर दूर जा गिरे। मौके पर ही जाहिद उसके पुत्र आसियान व मां सम्मो की मौत हो गई। शमीम और अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।
चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में अब तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।