अल्मोड़ा की बेटी रूप दुर्गापाल बृहस्पतिवार से एंड टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘वारिस’ में नजर आएंगी। रात दस बजे प्रसारित होने वाले सीरियल में वह साक्षी के किरदार में दिखेंगी।
कहानी के मुताबिक कार्यक्रम के लीड राज की साक्षी से बचपन में ही सगाई हो जाती है। अब वह बड़ा हो गया है और उसकी शादी भी हो गई है जिससे वह खुश नहीं है। साक्षी ने इंट्री मारकर कहानी को नया मोड़ दे दिया है।