फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसे में प्रभावितों के लिए हरिद्वार में धर्मशालाएं आरक्षित, अस्पताल में भी बेड बढ़ाए

Sat, 19 Aug 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली के पास हुई ट्रेन दुर्घटना के प्रभावित यात्रियों में अधिकतर सोमवती स्नान के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है। प्रशासन ने हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों को यहां रहने , ठहरने और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की प्रभावी तैयारी कर ली है। प्रेमनगर आश्रम, और शांतिकुंज के साथ ही आधा दर्जन अन्य आश्रमों और धर्मशालाओं में भी कमरे खाली रखने को कहा गया है। 
विज्ञापन


ट्रेन दुर्घटना की जानकारी आते ही जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने आपदा प्रबंधन की कमान अपने हाथ में ले ली। जिलाधिकारी ने बताया कि रुड़की के एएसडीएम प्रेमलाल और तहसीलदार मंजीत सिंह को प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए खतौली भेजा गया है वहीं  प्रेमनगर आश्रम और शांतिकुंज में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

जिला चिकित्सालय और बंगाली अस्पताल में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए बेड आरक्षित रखे गए हैं। हरिद्वार की तहसीलदार सुनैना राणा को पूरी व्यवस्थाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित डिब्बों में ये यात्री थे सवार 

सीएमओ डॉ.रविंद्र थपलियाल ने बताया कि मेला अस्पताल में 80 बेड, जिला चिकित्सालय में पांच बेड तैयार करा दिए गए हैं। जरुरत पडने पर किसी भी अस्पताल से मदद ली जाएगी। सभी चिकित्सकों को आपातकाल व्यवस्था के लिए तैयार रहने को कहा गया है। वहीं रोडवेज के एआरएम एसएस चौहान ने बताया कि खतौली से आने वाले सभी प्रभावितों  को रोडवेज की बसों में मुफ्त लाया जा रहा है। इसके आदेश कर दिए गए हैं।

प्रभावित डिब्बों में से यात्री बताए गए सवार 
 रेलवे प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार खतौली के पास दुर्घटनाग्रगस्त रेल के डिब्बों  बी-वन में ग्वालियर से हरिद्वार आने वालों में आयुष, प्रमोद नागर, ऊषा नागर, और निजामुद्दीन से रुड़की आने वाला सचिन सैनी और मुरैना से हरिद्वार आने वाला सतीश कुमार शामिल हैं।   एस टू में प्रकाशो देवी, सरोजनी, माया, गणेश्वरी पुरी, कुंवर पटेल, राम कुमार, एफ प्रजापति, डॉ. डीके बहरा, बसंती जैन, सुखविंदर, मुन्नी देवी, उत्पल, अमयदास, प्रभु, आरएन मीणा, जगराम मीणा, रामपति, सुशीला देवी, रामपति, महिपत लाल, होरी भाई, रामप्रसाद, तेसंती, सौकत हुसैन, लोहारी, आदित्य सिंह, पूजा सिंह, एके बनर्जी, मुन्नालाल, अमरदीप, भागचंद्र, नैनातारा, के उप्रेती, डीएल बेहरा, डीप्रमालिक, चंद्रप्रकाश, मधु मंडल, देपेंद्र, बन्नू, सुनीता, रामचरण, विद्यादेवी, अनिता, बिजाया कुमार दास, बाबा जगवंत, अभिषेक, विमला देवी, विरेंद्र, संजीव, सुरेश गुप्ता, पूनम, अनिल कुमार समेत कई लोग ट्रेन में सवार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें