फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रोबोट करेगा गृह मंत्री का स्वागत, सेल्फी भी लेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




I-तकनीकी प्रदर्शनी के उद्घाटन के वक्त होंगी रोबोटिक गतिविधियां
I

I
I

I-कॅन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के सहयोग से आयोजित होगी प्रदर्शनीI







ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत रोबोट करेगा। यह रोबोट उद्घाटन के अवसर पर सेल्फी भी लेगा। तकनीकी प्रदर्शन के वक्त यह रोबोटिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस प्रदर्शनी में देश की प्रमुख तकनीकी क्षेत्र की कंपनियों के स्टॉल भी रहेंगे। ये सभी स्टॉल पुलिस के लिए काम आने वाली तकनीकियों से जनता को रूबरू कराएंगे।



साइंस कांग्रेस की शुरुआत में तकनीकी प्रदर्शनी को कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इसमें बहुत सी एआई आधारित तकनीकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। आने वाले वक्त में जो पुलिस के काम आ सकती हैं उन सभी तकनीकों और उपकरणों को दर्शाया जाएगा। सीआईआई के माध्यम से कुल 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री अमित शाह इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। इस दौरान प्रदर्शनी हॉल के बाहर उद्घाटन के लिए रोबोट भी वहां मौजूद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोबोट ही मुख्य अतिथि का स्वागत करेगा और इस दौरान सेल्फी भी लेगा। इस प्रदर्शनी में रोबोटिक गतिविधियां देखने लायक होंगी। इसके लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने एक दिन पहले से ही तैयारियां कर ली हैं। इस रोबोट की भी जांच संबंधित कंपनी कर चुकी है। निर्धारित समय पर ही यह रोबोट उद्घाटन स्थल पर मौजूद रहेगा। इस दौरान अन्य गतिविधियां भी इस रोबोट के माध्यम से की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें