सीएम नाराज, सभी वरिष्ठ अफसर तलब
राजधानी में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अंशुमन, आईजी गढ़वाल सहित एसएसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शुक्रवार को अपने कार्यालय में तलब किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वारदात में जिन भी लोगों का हाथ है उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक लूट की वारदात से नाराज सीएम कुछ अफसरों के खिलाफ सख्त एक्शन भी ले सकते हैं।
मुकदमा दर्ज
रिलायंस ज्वेल्स शोरूम के मैनेजर सौरभ अग्रवाल की तरफ से केस दर्ज करा दिया गया है। बताया गया है कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर डकैती की धारा में केस दर्ज किया गया है।
घटना हमारे लिए चुनौती जल्द खुलासा करेंगे
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने शोरूम से फिंगर प्रिंट्स आदि जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। चार टीमें बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई हैं। इस घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार किया गया है। जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।
- अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून