फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मी के आवास का दरवाजा तोड़कर चोरी, पुलिस ने चेक की सीसीटीवी फुटेज

Thu, 05 Mar 2020 09:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जाखन में चोरों ने एक मीडियाकर्मी के आवास का दरवाजा तोड़कर कई लाख का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार काफी समय से जयपुर गया हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर चोरों का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन


राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन की ग्रीन वैली अंसल में मीडियाकर्मी शिव प्रसाद जोशी का आवास है। सोमवार रात कुछ संदिग्ध युवक नजर आए तो चोरों के आने का शोर मचा दिन। बुधवार सुबह जोशी के मकान का दरवाजा टूटा मिला तो चोरों की करतूत उजागर हुई। जोशी के पिता केपी जोशी ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे का परिवार जयपुर गया है।

इस दौरान चोर टीवी, एलईडी, कंप्यूटर, टीएफटी, इन्वेटर, गीजर के अलावा घर के सारे नलों की टोटियां आदि समेट ले गए। राजपुर पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस के अनुसार जांच में यह साफ हो पाएगा कि चोरी की वारदात कब हुई थी, क्याेंकि मकान काफी समय से बंद है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें