फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के भाई के घर में डकैती, बदमाशों ने पत्नी सहित तीन महिलाओं को बनाया बंधक

Sat, 15 Oct 2022 05:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला

सार

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई के घर हुई डकैती की घटना से क्षेत्र में दहशत है। बदमाशों ने उनके चचेरे भाई की पत्नी सहित दो महिलाओं को बंधक बनाकर घर लूटा। छह बदमाशों ने घर को लूटा, लेकिन इस दौरान किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर पर दिन दहाड़े बदमाशों ने लूटपाट कर दी। छह बदमाशों ने शीशपाल अग्रवाल की पत्नी सहित और दो महिलाओं को बंधक बनाकर घर लूटा। हैरत की बात ये है कि एक घंटे तक लुटेरे घर में लूटपाट करते रहे, लेकिन घटना की भनक तक किसी को नहीं लगी।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर डोईवाला में डकैती की इस घटना से आसपास दहशत है। व्यापारी शीशपाल का आवास घराट गली डोईवाला क्षेत्र में है। डोईवाला चौक पर उनकी दुकान है। घटना के वक्त उनकी पत्नी ममता के अलावा काम करने वाली दो महिलाएं भी थी। डकेतों ने तीनों को कमरे में बंद करने के बाद लूट को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  लिम्का बुक रिकॉर्ड में दर्ज होगी चारधाम यात्रा, एक बार ही मिलेगी एक तीर्थयात्री को आने की अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों घर पर रखे सारे गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। साक्ष्यों की तलाश की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें