फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Crime: पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व होटल कारोबारी के घर डकैती, बदमाशों ने बेटी को गन प्वाइंट पर बनाया बंधक

Tue, 26 Aug 2025 03:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व कारोबारी के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। कारोबारी की बेटी को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार शिवालिक नगर में बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं होटल कारोबारी कुलबीर चौधरी के घर पर तीन हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों के जेवरात और नकदी लूट ली।

विज्ञापन


इतना ही नहीं बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर, कारोबारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर और एक कार भी ले उड़े। वारदात के दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद कारोबारी की बेटी को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया।

कार लेकर फरार
बताया जा रहा है कि वारदात के बाद बदमाश कारोबारी की कार को लेकर फरार हो गए, लेकिन कुछ दूरी पर पथरी पावर हाउस के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा की नई कार्यकारिणी इसी सप्ताह होगी घोषित, संगठन को मिलेंगे आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। सीआईयू समेत कई पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में लगा दी गई हैं। एसएसपी डोबाल ने बताया कि घटना को लेकर कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें