फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कुल्हाल में दिखे लुटेरे, सहारनपुर-पांवटा की ओर भागने का अंदेशा

Thu, 24 Sep 2026 09:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बरोटीवाला के ग्रेट वैल्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बुधवार को संचालिका के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले तीन नकाबपोश बदमाशों की तलाश में पुलिस ने चार संयुक्त टीमें गठित की हैं। कोतवाली और एसओजी की टीमें अलग-अलग दिशाओं में सुराग जुटा रही हैं। जांच में बदमाशों के कुल्हाल क्षेत्र में नजर आने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस को उनके दर्रारीट होकर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर या कुल्हाल से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की ओर भागने की आशंका है।
विज्ञापन


पुलिस की एक टीम को सहारनपुर और पांवटा साहिब की ओर रवाना किया गया है। दूसरी टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अब तक करीब 100 कैमरों की फुटेज की जांच की जा चुकी है। इनमें कई स्थानों की फुटेज में तीनों संदिग्ध बदमाश आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि किसी भी कैमरे की फुटेज में बदमाशों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिखे हैं, क्योंकि उन्होंने वारदात के दौरान चेहरे ढके हुए थे। पुलिस फुटेज के आधार पर उनके आने-जाने के रास्ते और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

तीसरी टीम संदिग्धों की गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच में जुटी है, जबकि चौथी टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने सर्विलांस टीम की भी मदद ली है। साथ ही क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय कर संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया वारदात से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें