मदनलाल की चीख सुनकर उठी उनकी पत्नी कमलेश को भी बदमाशों ने बंधक बना लिया और कान और गले में पहने सोने के जेवरात लूट लिए। दंपती के शोर मचाने पर बदमाशों ने उन दोनों पर चाकू से प्रहार कर दिया। दोनों की हल्ला मचाने पर बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गए। देर रात घटी इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी से पूछताछ की। उन्होंने बदमाशों की खोज शुरू की। पुलिस टीम ने जांच की तो पास के सीसीटीवी कैमरे में एक स्कूटी पर दो लोग जाते हुए नजर आए। वहीं घटना में घायल मदनलाल को उपचार के लिए रुद्रपुर भिजवाया गया है।