फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने दंपती को बनाया बंधक, विरोध करने पर चाकू से किए कई वार

Mon, 25 Nov 2019 02:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गदरपुर
विज्ञापन
बदमाशों के हमले में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रुद्रपुर के गदरपुर में हथियारबंद बदमाशों ने रविवार देर रात एक घर में धावा बोलकर दंपती को बंधक बनाया और लूट को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक गदरपुर की आदर्श कॉलोनी में रविवार देर रात दो हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती को बंधक बनाया। बदमाशों ने महिला के कान के कुंडल आदि जेवरात लूट लिए।

विज्ञापन


बताया गया कि मदनलाल और उनकी पत्नी कमलेश के सो रहे थे। अचानक रात 1:30 बजे नकाबपोश बदमाश घर में आ घुसे और उन्होंने घर में रखा हुआ सामान खंगालना शुरू कर दिया। इस बीच आवाज सुनकर मदनलाल की आंख खुली तो बदमाशों ने उनको चाकू दिखाकर धमकाया।

विज्ञापन

हल्ला मचाने पर बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गए

मदनलाल की चीख सुनकर उठी उनकी पत्नी कमलेश को भी बदमाशों ने बंधक बना लिया और कान और गले में पहने सोने के जेवरात लूट लिए। दंपती के शोर मचाने पर बदमाशों ने उन दोनों पर चाकू से प्रहार कर दिया। दोनों की हल्ला मचाने पर बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गए। देर रात घटी इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी से पूछताछ की। उन्होंने बदमाशों की खोज शुरू की। पुलिस टीम ने जांच की तो पास के सीसीटीवी कैमरे में एक स्कूटी पर दो लोग जाते हुए नजर आए। वहीं घटना में घायल मदनलाल को उपचार के लिए रुद्रपुर भिजवाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें